गणितीय तर्कशक्ति (Mathematical Reasoning)

इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए गणितीय योग्यता के साथ-साथ तार्किक क्षमता तथा बौद्धिक और व्यावहारिक ज्ञान की भी आवश्यकता होती है |

उदाहरण - 1. कितनी मछलियाँ कम-से-कम संख्या में एक फार्मेशन बनाकर तैर सकती हैं, यदि एक मछली के आगे दो मछलियाँ हों और एक मछली के पीछे दो मछलियाँ हों और दो मछलियों के बीच में एक मछली हो ?
(a) पाँच
(b) सात
(c) चार
(d) तीन
हल : (d)अतः कम-से-कम तीन मछलियाँ फ़ॉर्मेशन बनाकर तैर सकती हैं |

उदाहरण - 2. कितने समय में एक बन्दर 60 फीट लंबे पेड़ के शीर्ष पर पहुँच जाएगा, यदि वह एक सेकंड में 3 फीट उछलता है और तुरंत 2 फीट गिर जाता है ?
(a) 60 सेकंड
(b) 50 सेकंड
(c) 58 सेकंड
(d) 57 सेकंड
हल : (c) पेड़ की कुल लम्बाई = 60 फीट
बन्दर पहले सेकंड में 3 फीट ऊपर जाता है एवं 2 फीट नीचे गिर जाता है अर्थात् 1 सेकंड में वह केवल 3-2=1 फीट ही ऊपर चढ़ पाता है |
चूँकि बन्दर 1 फीट ऊपर चढ़ता है = 1 सेकंड में
इसलिए 57 फ़ीट चढ़ेगा = 57 सेकंड में
तथा शेष 3 फीट वह अगले सेकंड में चढ़ेगा |
अतः बन्दर द्वारा पेड़ पर चढ़ने में लिया गया कुल समय = 57 + 1 = 58 सेकंड

उदाहरण - 3. एक मैदान में कुछ बत्तख और बकरे हैं | कुल मिलाकर 77 सिर और 224 पैर हैं | बत्तखों की संख्या कितनी है ?
(a) 42
(b) 30
(c) 32
(d) 47
हल : (a) माना बत्तखों की संख्या = x
तथा बकरों की संख्या = y
चूँकि बत्तखों के 2 पैर तथा बकरे के 4 पैर होते हैं |
प्रश्नानुसार, x + y = 77 ............... (i)
तथा 2x + 4y = 224 ............... (ii)
समीकरण (i) को 2 से गुणा करने पर,
2x + 2y = 154  ............... (iii)
समीकरण (ii) तथा (iii) को हल करने पर,
x = 42 तथा y = 35